पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी ऑफिसर की पत्नी निकलीं एल्विश यादव की फ्रेंड, Video Viral

Pahalgam Navy Office Wife is Elvish Yadav's classmate- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मारे गए मासूमों की तस्वीरें और वीडियोज दिल दहलाने वाले हैं। सबसे ज्यादा एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें पति के मौत के बाद एक महिला लाश के पास बैठी है।
शहीद हुआ ये शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि नेवी ऑफिसर था। इस तस्वीर ने लोगों के दिलों को छलनी कर दिया था और इंसानियत के नाम पर कालिख पोत दी थी। लोगों के भीतर गुस्सा है और सभी बदला लेने की बात कर रहे हैं।
इस महिला का नाम हिमांशी है और चौकाने वाली खबर सामने आई है कि वो मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की क्लासमेट हैं। एल्विश ने खुद इस वीडियो को साझा किया है। एल्विश ने बताया कि किसी से उनकी बात हुई थी।
एल्विश यादव ने किया खुलासा
वायरल हो रहे इस वीडियो में एल्विश के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड से उनकी बात हुई थी। एल्विश ने कहा, ''उसकी शादी हो गई थी और मैने जैसे ही कॉल किया तो मैने कहा कि मैं एल्विश बोल रहा हूं तो उसने तुरंत कहा कि, हां हिमांशी ही है। उसने ये भी बताया कि मैने उसको करीब 30 बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
31वीं बार में उसने उठाया तो उसने पूछा कि क्या तुम कश्मीर में हो, तो वो रोने लग गई बहुत तेज तेज, तो ये कंफर्म हो गया कि वो हिमांशी ही है।'' एल्विश का ये वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन हिमांशी का इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। एल्विश यादव काफी दुखी हैं और उनकी क्लासमेट को लेकर वो पूरी तरह से साथ हैं।
बिग बॉस ओटीटी विनर के इस खुलासे के बाद लोगों का कहना है कि एल्विश को हिमांशी से मिलने जाना चाहिए। हालांकि देखने वाली बात होगी कि यूट्यूबर आगे क्या करते हैं फिलहाल आप देखिए एल्विश यादव का ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











