आसिम रियाज से ब्रेकअप करते ही सनातनी लुक में दिखीं हिमांशी खुराना, लोग बोले- 'सिख हो या हिंदू'

Himanshi Khurana Post After Breakup- बिग बॉस के घर में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना काफी क्लोज आए थे। दोनों का रिलेशन कई साल चला लेकिन अब वो अलग हो चुके हैं। खबरें थीं कि दोनों अपने अपने मजहब को लेकर क्लियर थे इसलिए उनको लगा कि अलग हो जाना चाहिए।
सभी जानते हैं कि आसिम रियाज एक कश्मीरी मुस्लिम हैं। अब ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना का एक पोस्ट सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल हिमांशी खुराना चार धाम की यात्रा पर निकलीं हैं।
उन्होने माथे पर तिलक चंदन लगाकर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनको देखकर कह सकते हैं कि वो अपने सनातनी अवतार में वापस आ गई हैं। पहले उनको आसिम रियाज के साथ जोड़कर काफी ट्रोल किया जाता था। आसिम के मुस्लिम होने को लेकर उनपर लव जिहाद जैसे आरोप लगाए जाते थे।
फिलहाल हिमांशी के इस पोस्ट पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पहले ये बताओ ये हिंदू है या सिख?'' एक ने लिखा, ''4 साल बाद पता चला आसिम मुस्लिम है।'' एक ने लिखा, ''आसिम से ब्रेकअप करके उसको औकात दिखा दी।''
एक का कहना है, ''बहुत बढ़िया निर्णय... पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने अपने धर्म के झूठ के लिए स्टैंड लिया। आप पर गर्व है मैम।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
हिमांशी ने ब्रेकअप के बाद लिखा था, "हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय एक साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारी एकजुटता खत्म हो रही है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।'' फिलहाल आप देखिए हिमांशी खुराना की ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











