हिमांशी खुराना ने बताई अपने और आसिम रियाज के ब्रेकअप की वजह! वीडियो में बयां किया दर्द...

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे और इसी सीजन में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बता दें कि दोनों का लंबा रिलेशन चला था, लेकिन हाल ही में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप के बाद आसिम कई मुद्दों पर बात करते नजर आए थे, लेकिन हिमांशी ने कभी भी आसिम को लेकर मीडिया में कोई बात नहीं कही। बता दें कि बीते दिनों आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से भी बाहर हो गए थे। उनके और अभिषेक के लड़ाई के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।
सोशल मीडिया पर छाया हिमांशी का वीडियो
आसिम रियाज के शो से बाहर होने के बीच हिमांशी खुराना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में हिमांशी खुराना द्वारा शेयर किया गया वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो ने इंस्टा पर सनसनी मचा दी है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमांशी खुराना एक दम पंजाबी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। लाल रंग के सलवार सूट। नाक में नथुनी, मांग टीका और गले में हार पहने हिमांशी खुराना ट्रेडिशनल वियर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसी के साथ ही उनके हाथों में लाल चूड़ा उनके लुक्स पर चार चांद लगा रहा है।
हिमांशी के इस वीडियो को फैन्स ने जोड़ा आसिम से
हिमांशी खुराना के इस वीडियो के साथ ही एक बैकग्राउंड आवाज आती है जिसके लिरिक्स होते हैं 'वो जहर देता तो पूरी दुनिया की निगाह में आ जाता। तो ये किया कि उसने वक्त पर मुझे दवाई नहीं दी।' बता दें कि एक्ट्रेस के इस वीडियो को लोग उनके और आसिम रियाज के ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा ये आसिम के लिए है। तो वहीं दूसरे ने कहा ये लाइन आसिम के लिए ही लग रही है। तो वहीं तीसरे ने कहा बच गईं तुम बहन सही समय पर छोड़ दिया तो वहीं एक हिमांशी के फैन ने कहा मैं आपके लिए खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications











