हिमांशी खुराना ने शहनाज गिल की बताई हालत, बोलीं- सिद्धार्थ शुक्ला की मां साथ हैं

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 13 में हिमांशी खुराना और शहनाज गिल एक साथ नजर आयीं। दोनों की शो में दुश्मनी भी दिखाई दी। लेकिन इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी को हैरान कर दिया। खुले दिन से हिमांशी खुराना ने अपनी भावना जाहिर की है। हिमांशी खुराना ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि एक महिला के तौर पर मुझे फील होता है। उन्हें अपने काम पर फोकस करना चाहिए। वह आगे कहती हैं कि सिद्धार्थ ने अपनी लाइफ में काफी कुछ पाया है।

अपनी मां और बहन को गर्व करवाया है। जो इंसान उनसे बहुत जुड़ा था लोग उसे बात-बात पर जज करेंगे। हर जगह पर उनके बारे में बात करेंगे। हमारे धर्म में यह सिखाया जाता है कि इंसान जब इस दुनिया से चला गया तो उसके सारे रिश्ते-नाते टूट गए। हम दिल से याद रख सकते हैं लेकिन किसी इंसान को बार-बार उस इंसान की याद दिलाकर उसे दिमागी तौर पर हिला नहीं सकते हैं।

Himanshi Khurana, Shehnaazgill

मेरा ऐसा मानना है कि एक लड़की के तौर पर उन्हें सपोर्ट की जरूरत है। हिमांशी खुराना ने यह भी बताया कि सिद्धार्थ की मां शहनाज के साथ हैं। शहनाज ने अभी तक जीवन में ऐसा कुछ देखा नहीं है जो खुद को संभलने की हिम्मत उनको दे सके। इस वजह से यह अच्छा है कि सिद्धार्थ की मां शहनाज के साथ है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ खास लेकर शहनाज गिल शुक्रवार को लेकर आने वाली हैं। जो कि उनकी तरफ से सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनका प्यार है। शहनाज गिल ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है और लिखा है कि तू मेरा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X