..................... Himanshi Khurana said after doing bigg boss 13 she went in depression, also talks about Asim Riaz। 'Bigg Boss' के घर में रहकर डिप्रेशन का शिकार हुई हिमांशी खुराना, दो सालों के बाद बयां किया दर्द - Hindi Filmibeat

'Bigg Boss' के घर में रहकर डिप्रेशन का शिकार हुई हिमांशी खुराना! सालों बाद बयां किया दर्द

Himanshi Khurrana

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने 'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया था। उनकी और असीम रियाज की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था तो वहीं शहनाज गिल के साथ उनकी कैट फाइट भी काफी मजेदार रही थी। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे काफी परिपक्वता के साथ हैंडल किया था। अब लगभग 3 सालों के बाद हिमांशी खुराना ने दर्द बयां किया है।

दरअसल, हिमांशी खुराना पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनम बाजवा के शो में हिमांशी ने बिग बॉस के सफर और डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस शो को करने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं और इससे निकलने में काफी वक्त लग गया। हिमांशी खुराना का ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है।

हिमांशी खुराना ने सोनम बाजवा से बातचीत में कहा- 'जब मैं बिग बॉस 13 में गई, तो सभी ने सोचा कि जिंदगी बदलने वाली है। पर असलियत ये नहीं थी। मैंने वहां इतनी नकारात्मकता को झेला कि मुझे इससे बाहर में दो साल का समय लग गया। मैं बिग बॉस 13 के बाद गंभीर डिप्रेशन में चली गई थी और इसका असर मेरे हार्ट पर हुआ।'

आते थे पैनिक अटैक

आते थे पैनिक अटैक

हिमांशी खुराना ने ये भी बताया कि 'बिग बॉस 13' करने के बाद इवेंट्स, शूट्स पर जाने से पहले उन्हें पैनिक अटैक्स आते थे। उन्होंने ये भी बताया कि अफसाना खान की शादी के दौरान उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें एडमिट होना पड़ा था।

अच्छा नहीं रहा अनुभव

अच्छा नहीं रहा अनुभव

हिमांशी खुराना ने शेयर किया कि, रियलिटी शो में काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि, रियलिटी शो में काम करना उनकी जिंदगी के लिए अच्छा नहीं रहा। वो इसकी वजह से डिप्रेशन में चली गईं। उन्हें ठीक होने में काफी समय लग गया था।

अब हो रहीं ठीक

अब हो रहीं ठीक

हिमांशी खुराना ने साथ ही यह भी बताया कि अब वो इससे उबर रही हैं और ठीक हो रही हैं। बता दें कि असीम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शो के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी दोनों साथ में नजर आए।

असीम के बारे में की बात

असीम के बारे में की बात

हिमांशी खुराना ने सोनम बाजवा के साथ इस टॉक शो में असीम रियाज के बारे में भी बात की। उन्होंने असीम की तारीफ करते हुए कहा कि, असीम काम को लेकर काफी फोकस्ड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X