आसिम रियाज के बदतमीजी वाले वीडियो के बीच हिमांशी खुराना का पोस्ट, लिखा- 'खोलूंगी राज'

Himanshi Khurana Asim Riaz

Himanshi Khurana Post: टीवी का मोस्ट स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इस वक्त काफी सुर्खियों में है। ये शो 27 जुलाई से शुरू हो चुका है। अभिषेक कुमार से लेकर आसिम रियाज, शालीन भनोट, नियति फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, गश्मीर महाजनी और शिल्पा शिंदे शो में नजर आ रहे हैं।

शो के दो एपिसोड आने के बाद सोशल मीडिया पर शो के सेट से आसिम रियाज के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह शो होस्ट रोहित और कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार समेत कुछ क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करते नजर आए। इस वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के भी दो पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसे पढ़कर लोगों ने कई तरह के कयास भी लगाए है।

जब से आसिम रियाज का 'खतरों के खिलाड़ी 14' वाला वीडियो सामने आया है। तब से लोग उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन सवालों के बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना का पोस्ट सामने आया है,जिसमें लिखा है- 'मैं अपनी कहानी का खुलासा करने के लिए तैयार हूं।'

इसके अलावा दूसारा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है- "किसी इंसान के पास ये इख्तियार नहीं होना चाहिए कि वो सिर्फ लफ्जों से आपका जेहनी सुकून छीन सके।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट को आसिम की हरकतों से जोड़ा जा रहा है और लोगों का कहना है कि अभिनेत्री अब उनके राज खोलने वाली हैं।

हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 शो के दौरान आसिम को अपना दिल दिया था। वहीं साल 2023 में धर्म को लेकर आपसी मतभेद के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया। हिमांशी ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा था, 'हां, अब हम साथ नहीं हैं। हमने साथ में जो भी समय बिताया है, वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर शानदार रहा है और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X