हिमांशी खुराना ने बिग बॉस और सलमान खान को लेकर कर डाले ये खुलासे? आपको भी लगेगा झटका!

पंजाब की ऐश्वर्या राय के नाम से मशहूर अभिनेत्री हिमांशी खुराना अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस पंजाबी इंडस्ट्री से हैं और कुछ सफल नामों में से एक हैं। पूरे देश में लोग तब उनके बारे में जान गए थे जब वो सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लेने के लिए पहुंची थीं।
इसके बाद उनको लेकर कई खुलासे हुए थे। हालांकि इस दौरान उनका अफेयर भी आसिम रियाज के साथ हो गया था। लेकिन अब हिमांशी ने बिग बॉस और सलमान खान को लेकर एक खुलासा किया है जो कि चौकाने वाला है।
हिमांशी ने कहा कि बिग बॉस 13 के बाद वो मानसिक समस्या जूझ रहीं थीं और काफी समय तक उनको ये समस्या रही थी। उन्होने एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए ट्रोलिंग का शिकार होने को लेकर बात की और मुश्किल दौर से बाहर आने के लिए उन्हें मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ी, इसका खुलासा किया।
हिमांशी ने खुलासा किया कि उन पर उन चीजों का आरोप लगाया गया था जो कभी नहीं हुईं और उन्हें बिग बॉस 13 में एक वैंप के रूप में प्रस्तुत किया गया था। उन्होने शो के होस्ट और मेगास्टार सलमान खान को लेकर कहा कि, वो कुछ कहती थीं तो उनको सलमान खान के द्वारा रोक दिया था।
हिमांशी का बयान खबरों का हिस्सा है और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे थे। जिस सीजन में हिमांशी खुराना थीं उस सीजन में शहनाज गिल भी पहुंची थी। हालांकि दोनों के बीच कभी दोस्ती नहीं हुई। हिमांशा खुराना इस वक्त काफी काम कर रही हैं और फैंस को एंटरटेन करती हुईं अक्सर नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications