हिमांशी खुराना के पिता गिरफ्तार, ऑन ड्यूटी नायब तहसीलदार संग की थी गाली गलौच

Himanshi Khurana

Himanshi Khurana father Kuldeep Khurana arrested: मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अपने लुक्स और खूबसूरत के लिए खास लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो मामला कुछ और ही है। बता दें कि हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है।

बताया है रहा है कि 5 महीने पहले गोराया में हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार के साथ उन्होंने मारपीट और गाली गलौज की थी। जिसके बाद कुलदीप खुराना पर कर्रवाई की गई।

गोराया के एसएचओ पलविंदर सिंह ने इस मामले की जांच की है। उन्होंने बताया कि कुलदीप खुराना उनके काम में बाधा डाल रहे थे। उल्टा सीधा बोल रहे थे जिस वजह से बात आगे बढ़ी और अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

वहीं थानेदार हरप्रीत सिंह का कहना है कि नायब तहसीलदार जगपाल सिंह जब अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तब कुलदीप खुराना ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत का वीडियो दूसरे कर्मचारियों ने बनाया था। यह पूरी घटना वीडियो में कैद की गई और इसी वीडियो को सबूत मानते हुए नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

इस मामले के दर्ज होने के बाद कुलदीप खुराना की जांच शुरू की गई। कई बार उन्हें ढूंढा गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे, लेकिन किसी ने यह गुप्त सूचना दी कि कुलदीप खुराना अपने घर आए हुए हैं। जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली उन्होंने कुलदीप खुराना को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिनों के लिए कपूरथला जेल में डाला गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X