Break Up: जुदा हुई हिमांशी खुराना-आसिम रियाज की राहें, बोलीं- ये कुर्बानी धर्म के नाम

Asim Riyaz Himanshi Khurana Break Up: ग्लैमर की दुनिया में जोड़ियां बनना बिगड़ना आम बात है। लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी होती है जिनके ब्रेकअप से उनके फैंस का भी दिल टूट जाता है। ऐसी ही एक लोकप्रिय जोड़ी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की है। हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप हो गया है और ये जानकारी खुद हिमांशी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
हिमांशी खुराना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है जो कि उनके फैंस को काफी हैरान कर रही है। इस स्टोरी में हिमांशी ने अपने टूटे रिश्ता का ऐलान किया है। हिमांशी मे लिखा, ''हां हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी वक्त साथ में बिताया वह बहुत अच्छा रहा है। लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का जितना भी सफर था वो बहुत अच्छा रहा और अब हम अपने-अपने जीवन में आग बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए कई धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर रखते हुए हम अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में अब एक दूसरे के लिए कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की इच्छा व्यक्त करते हैं।''
आपको बता दें कि हिमांशी और आसिम की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और टीवी पर दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था। हिमांशी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं। फैंस ने उन्हें 'Asimanshi' के नाम से पुकारते थे। आसिम हिमांशी के प्यार में पड़ गए थे और पूरे सीजन उनके साथ फर्ल्ट करते दिखे थे। उस वक्त हिमांशी किसी और के साथ एंगेज्ड थीं। लेकिन बाद में हिमांशी ने अपने एंगेजमेंट तोड़कर आसिम के साथ आने का फैसला लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












