आसिम की गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर हिमांशी खुराना ने उठाया सवाल, क्यों ये आदमी के बारे में होता है
बिग बॅास 13 की रील लाइफ जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॅास के दौरान आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया था। घर से बाहर आने के बाद दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही दोनों के दो सांग वीडियो रिलीज हुए।
जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। लेकिन इस बार हिमांशी ने आसिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर ऐसा ट्वीट किया है जो कि वायरल हो रहा है। हिमांशी ने नाराजगी जाहिर की है कि उन्हें क्यों आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहा जाता है। वह इससे काफी दुखी हैं।
हिमांशी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों होता है, कभी हिमांशी खुराना बॅायफ्रेंड ऐसा क्यों नहीं होता? मुझे पता है कि इसमें कुछ गलत नहीं है मुझे इस पर गर्व है। लेकिन महिलाएं भी इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, उनकी एक अलग पहचान है।

जो उनके संघर्ष का हिस्सा है। क्यों यह हमेशा आदमी के बारे में होता है? आपको बता दें कि हिमांशी के इस सोच की काफी सराहना की जा रही है।फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का नया सांग ख्याल रख्या रिलीज हुआ। दोनों की लोकप्रियता इस सांग से पहले से अधिक बढ़ गई है। इस गाने को यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज होने के साथ ही ये वायरल हो गया था।
Why it’s always girlfriend of Asim Riaz.. not boyfriend of himanshi Khurana.. I know dere is nthng wrong in dis & M proud of dis bt at d same time females r also working in dis industry & they hv there individual personality.. their share of struggle.. why it’s always about man https://t.co/zhUgAXsyw8
— Himanshi khurana (@realhimanshi) July 1, 2020


Click it and Unblock the Notifications