Top Highlights: अनुपमां में खुलेगा राज, बड़े अच्छे लगते हैं में एंट्री पर बोलीं दिशा परमार, पढ़िए 4 बड़ी खबर
अनुपमां के आने वाले एपिसोड में काव्या को बड़ा झटका उसकी खुद की गलती से लगने वाला है। रूपाली गांगुली के टीआरपी पर नंबर 1 की रेटिंग वाले शो अनुपमां में पाखी को डांस के मंच पर अकेला छोड़कर काव्या चली जाती है। डांस प्रतियोगिता के बीच में अकेले खुद को खड़ा पाकर पाखी बुरी तरह टूट जाती है।
इसी मौके पर काव्या को एक इंटरव्यू का कॅाल आ जाता है। वो पाखी को स्टेज पर छोड़कर चली जाती है। पाखी की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में मां अनुपमा आती हैं और बेटी के साथ खड़ी हो जाती हैं। पाखी पहले से अनुपमां अपने डांस प्रतियोगिता से दूर रहने के लिए कहती है। लेकिन अनुपमा पाखी की मदद करती है और पाखी ये प्रतियोगिता जीत जाती है।

इसके पाद पाखी सभी के सामने अनुपमां से माफी मांगती है। पाखी सभी के सामने अनुपमा को गले लगाती है। ये देखकर काव्या का बुरा हाल हो जाता है। पाखी और अनुपमा को एक साथ देख सारा परिवार खुश होता है। वहीं काव्या अपनी मां-बेटी को दूर करने की प्लानिंग में खुद को फेल होता देख बेहद गुस्सा हो जाती है। पाखी के बाद अब पारितोष को लेकर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने की तैयारी में है। पारितोष के सामने बड़ा सच आने वाला है। आने वाले एपिसोड में पारितोष को वनराज के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी। पारितोष घरवालों से अलग होने का फैसला करता है।

बड़े अच्छे लगते हैं में दिशा परमार की एंट्री पर पति राहुल वैद्य का रिएक्शन
एकता कपूर फिर से अपने लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन को लाने की तैयारी में हैं। दिशा परमार का नाम इस शो के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल बताया जा रहा है। दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन के लिए चर्चा में है। एक मीडिया इवेंट में दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ पहुंची। यहीं पर जब दिशा परमार से बड़े अच्छे लगते हैं में कास्ट होने पर सवाल किया गया तो राहुल वैद्य ने इस पर कहा कि आप बड़े अच्छे लगते हैं में आ रही हैं? आपने मुझे ही नहीं बोला। ये कब हुआ? इस पर दिशा परमार जवाब देती हैं कि सच कहूं तो अभी सच में मेरे पास कुछ बताने को नहीं है। जब कुछ फाइनल होगा तो आपको पता चल जाएगा।

प्रतीक सहजपाल ने बोला टॅाक्सिक, पवित्र पुनिया का करारा जवाब
बिग बॅास ओटीटी के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल घर के अंदर अपनी फाइट को लेकर लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया को लेकर प्रतीक सहजपाल ने कहा था कि मैं पवित्रा के साथ रिश्ते में था। हम दोनों एग्रेसिव थे। हमारा रिश्ता टॅाक्सिक हो गया था। इस पर ई टाइम्स से बातचीत पर पवित्र पुनिया ने कहा है कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। जो मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं मैं उन पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं। पवित्र पुनिया ने कहा है कि मुझे खुशी है कि मैं पिछले सीजन का हिस्सा थी।मेरा भाई इस शो का फैन है। वो ये शो जरूर देखता है।

शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र खास गेस्ट- द कपिल शर्मा शो
द कपिल शर्मा शो के पहले मेहमान अक्षय कुमार होंगे। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मबेल बॉटम का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। अक्षय कुमार के बाद हिंदी सिनेना के दो सबसे बड़े सुपरस्टार कपिल शो में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। मिली जानकारी अनुसारा शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र इस शो के अगले मेहमान होंगे। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द इसका प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। टीवी के लोकप्रिय शो इंडियन आइडल 12 के खत्म होने के बाद कपिल शो टेलीकास्ट होगा।


Click it and Unblock the Notifications











