रुपाली गांगुली को पछाड़ अब इस एक्टर ने हथियाई नंबर वन की गद्दी, एक दिन की फीस होगी करोड़ों रुपए

Highest Paid Actor: टीवी जगत में आए दिन इस बात को लेकर होड़ लगी रहती है कि सबसे ज्यादा कमाई कौन कर रहा है। बात जब सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर की बात आती है तो रुपाली गांगुली का नाम जरूर लिया जाता है। लेकिन अब रुपाली गांगुली को पछाड़ने के लिए एक और एक्टर मैदान में एंट्री मार ली है।
रुपाली को सलमान ने पछाड़ा
रुपाली गांगुली को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुपाली गांगुली हर एपिसोड का तीन लाख रुपए ले रही हैं। लेकिन अब रुपाली गांगुली का पत्ता काटने के लिए एक और एक्टर आ गया है और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है। जी हां, मीडिया में आई खबरों की मानें तो सलमान खान इस बार 'बिग बॉस OTT 2' के लिए वो भारी भरकम फीस वसूल रहे हैं।
एक दिन की फीस करोड़ों में
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन के लिए सलमान खान तकरीबन 25 करोड़ रुपए वसूल रहे हैं। यानी उन्हें हर एपिसोड के लिए 12.50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अब तक इंडस्ट्री में ऐसा कोई एक्टर नहीं हो पाया है, जिसे 12 करोड़ रुपए एक दिन का मिल रहा हो। इस तरह से देखा जाए तो सिर्फ हफ्ते के दो दिन देकर एक्टर एक्टर की ये कमाई काफी ज्यादा है। रिएलिटी शो के सभी होस्ट की फीस भी पांच करोड़ से ज्यादा नहीं रही है। ऐसे में सलमान खान ने तो कमाई के मामले में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लोग हुए हैरान
आपको बता दें, सलमान खान हर बार अपनी फीस को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के हर सीजन में उनकी फीस को लेकर काफी बवाल होता है। हर साल वो एक दिन के करोड़ों रुपए वसूलते हैं लेकिन इस बार तो उनकी फीस ने तो हद ही पार कर दी और फैंस ये खबर जानकर काफी हैरान हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications