..................... Highest paid Actress Rupali ganguly anupamaa fees detail sudhanshu pandey, anuj kapadiya entire cast of show।सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अनुपमा फीस डिटेल सुधांशु पांडे, अनुज कपाड़िया शो की पूरी स्टारकास्ट  - Hindi Filmibeat

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली की लाखों की लॅाटरी, बन गईं सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस, हर दिन इतनी कमाई

कोरोना महामारी के बीच अनुपमां टीवी शो का आगाज हुआ। कम समय में अनुपमा टीवी का नंबर 1 शो तो बन ही गया है। इसी के साथ शो की मुख्य एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की भी कीमत इस शो के दौरान इतनी अधिक हो गई है कि वह टीवी की दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। रुपाली गांगुली टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं।

अनुपमा के कारण रुपाली गांगुली की पहचान हर घर में हुई। वर्तमान में अनुपमा नाम से रुपाली गांगुली को पहचाना जाता है। साल 2020 में लांच हुए टीवी शो अनुपमा ने कुमकुम भाग्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ कई बड़े रियलिटी शोज को भी पीछे कर दिया है। यही वजह है कि रुपाली गांगुली को अनुपमा में काम करने के लिए सबसे अधिक फीस दी जा रही है।

Rupali ganguly

एक वेबसाइट की ताजा खबर अनुसार रुपाली गांगुली को जब अनुपमा शो के लिए साइन किया गया था तो शुरुआत में उन्हें 1.5 लाख के करीब की फीस मिल रही थी। एक एपिसोड के लिए इतनी फीस मिलने की वजह यह थी कि रुपाली गांगुली इंडस्ट्री में सालों से काम कर रही हैं।

रुपाली गांगुली के हर एपिसोड की फीस

रुपाली गांगुली के हर एपिसोड की फीस

जो जानकारी सामने आ रही है इसके अनुसार रुपाली गांगुली को हर एपिसोड के लिए 3 लाख की फीस मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसी के साथ रुपाली गांगुल की गिनती अब टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होने लगी है।

वनराज और काव्या की फीस

वनराज और काव्या की फीस

वहीं अगर अनुपमा के बाकी कलाकारों की कमाई देखी जाए तो अनुपमा के पति वनराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडेय को हर एपिसोड के लिए 80 हजार से 1 लाख के भीतर की फीस मिलने का अनुमान लगाया गया है। काव्या की निगेटिव भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की फीस भी हर एपिसोड के लिए 40 से 50 हजार के करीब होने की रिपोर्ट सामने आयी है।

अनुज कपाडिया की फीस

अनुज कपाडिया की फीस

शो में गौरव खन्ना यानी कि अनुज कपाडिया का रोल निभा रहे हैं उनकी कमाई हर एपिसोड के लिए 40 से 50 हजार के करीब बताई जा रही है। गौरव खन्ना और अनुपमा की जोड़ी को फैंस के बीच सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

रुपाली गांगुली नंबर 1 कमाई करने वाली एक्ट्रेस

रुपाली गांगुली नंबर 1 कमाई करने वाली एक्ट्रेस

आपको बता दें कि वहीं अगर टीवी की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस की बात की जाए तो मौनी रॉय, हिना खान, गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी, रश्मि देसाई की गिनती सबसे अधिक कमाई वाली एक्ट्रेस में होती हैं। यह सभी हर एपिसोड के लिए 2 से 4 लाख के बीच की फीस चार्ज करती हैं। हालांकि अभी तक फीस के मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X