इस टीवी एक्टर की एक महीने की फीस जानकर खा जाएंगे चक्कर, अमिताभ बच्चन का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड!

Most Expensive TV Actor: लोग अक्सर दावा करते हैं कि बॉलीवुड में एक्टर्स को भारी-भरकम फीस दी जाती है लेकिन आपको बता दें कि फीस देने के मामले में टीवी इंडस्ट्री भी कम नहीं है। आपको टीवी की दुनिया के सबसे महंगे एक्टर के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो साल में सिर्फ एक ही टीवी शो में दिखाई देता है और इसी के लिए वो हर महीने 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूलता है। अगर आप कपिल शर्मा, अनुपमा फेम रूपाली गांगुली या अमिताभ बच्चन के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है, क्योंकि ये सितारे उस एक्टर के आस-पास भी नहीं है।
हर महीने की फीस
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इस टीवी स्टार का नाम है सलमान खान। जिन्हें बॉलीवुड का भाईजान भी कहा जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने बिग बॉस 18 को होस्ट के लिए ₹60 करोड़ रुपए हर महीने चार्ज किए थे, जिसका प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर हुआ था।
एक सीजन में कमाए 250 करोड़ रुपए
शो प्रोडक्शन के करीबी सूत्रों के हवाले से, रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सलमान खान ने पिछले साल अपनी फीस बढ़ा दी थी और उनकी फीस हर महीने ₹60 करोड़ के करीब है। 15 हफ्तों तक काम करके, सलमान ने कथित तौर पर लगभग 250 करोड़ कमाए हैं।
सलमान खान ने बिग बॉस में लगाए चार-चांद
बिग बॉस को शुरुआत में अरशद वारसी और फिर अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था, इसे अक्षय कुमार ने भी होस्ट करने की कोशिश की लेकिन शो पर चार-चांद तो तभी लगे जब सलमान खान ने एंट्री की। सलमान खान की होस्टिंग की वजह से इस रिएलिटी शो की टीआरपी आसमान छूने लगी। यही वजह है कि सलमान खान को इस सो के लिए मुंहमांगी फीस मिलती है।
मूवी के बराबर वसूलते हैं फीस
कथित तौर पर, सलमान जो प्रति फिल्म ₹5 से ₹10 करोड़ के बीच चार्ज करते थे, उन्होंने 15 साल पहले बिग बॉस में काम करना शुरू किया था। जैसा कि माना जाता है कि वो हर फिल्म के लिए तकरीबन ₹150 करोड़ कमाते हैं, वह टीवी शो के लिए भी इतनी ही फीस मांगते हैं, जिसमें वो अपने साल 3-4 महीने देते हैं।
सलमान खान के अलावा महंगे एक्टर्स
सलमान खान के बाद टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर हैं अमिताभ बच्चन। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए वसूलते हैं, जिससे उनकी हफ्ते की फीस 25 करोड़ हो जाती है क्योंकि ये शो हफ्ते में पांच दिन आता है। जिससे अमिताभ बच्चन की फीस एक महीने की हो जाती है 100 करोड़। लेकिन अभी भी इसे सलमान के मुकाबले ये फीस कम है। क्योंकि सलमान की फीस का एवरेज हर एपिसोड के लिए 7.5 करोड़ का बनता है।
टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर महिला टीवी स्टार की बात करें तो वो रूपाली गांगुली हैं जो अनुपमा सीरियल में लीड रोल प्ले कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं। क्योंकि ये सीरियल सातों दिन आता है तो इस लिहाज से रुपाली की फीस एक हफ्ते की 21 लाख हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications