यश और आरती के पुनर्विवाह को बचा पाएगी हिरोइन करीना
जी टीवी के पसंदीदा शो पुनर्विवाह के सेट पर अपनी फिल्म हिरोइन के प्रमोशन के लिए हिरोइन करीना कपूर पहुंची हैं। पुनर्विवाह सीरियल इस समय बहुत ही अजीब से मोड़ से गुजर रहा है जहां एक दूसरे को चाहते हुए भी यश और आरती अलग अलग रास्तों पर मिलने को मजबूर हैं। यश और आरती के रिश्ते में चल रही इस मुश्किल का हल करने के लिए हिरोइन करीना उनके घर पहुंची हैं।
एक तरफ यश परेशान है और अपनी परेशानी की वजह किसी से भी बांट नहीं रहा है दूसरी तरफ आरती जो कि इस बात से बेखबर है कि आखिर यश उसकी किस बात से नाराज है बार बार ये कोशिश कर रही है कि यश किसी तरह उसे अपनी नाराजगी की वजह बता दे। आरती के साथ साथ यश के घरवाले भी यश की परेशानी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
करीना यश के घर आकर आरती और यश के बीच की इस मुश्किल को हर करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। अब क्या करीना यश और आरती के रिश्ते में आई इस मुश्किल को हल कर पाएगी हिरोइन करीना। पुनर्विवाह के इस एपोसोड को जरुर देखें कि आखिर हिरोइन आकर यश और आरती के रिश्ते को क्या मोड़ देती है।


Click it and Unblock the Notifications












