करीना ने कराया मर्द से मुजरा!

By सोनिका मिश्रा

बॉलीवुड की फेमस 'हिरोइन' करीना कपूर में कई टैलेंट हैं अच्छी एक्ट्रेस हैं, सिंगर हैं लेकिन इस बार कलर्स चैनल के शो इंडियास गॉट टैलेंट के पहले ही एपिसोड में आप करीना कपूर का एक नया टैलेंट देखेंगे। करीना इस शो में अपनी फिल्म हिरोइन का प्रमोशन करने पहुंची है और अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना आपको एक मर्द का मुजरा भी दिखाएंगी।

अब तक फिल्मों में एक्ट्रेसेस को मुजरा करते हुए और एक्टरों को बैठकर आनंद लेते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन किसी मर्द को मुजरा करते हुए देख आप भी हैरान रह जाएंगे। हुआ यूं कि हिरोइन करीना इंडियास गॉट टैलेंट शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने हेयर स्टाइलिस्ट पॉम्पी के साथ पहुंची। करीना ने शो के दौरान बातों ही बातों में कहा कि क्या आपने कभी मर्द को मुजरा करते हुए देखा है? अब एक मर्द आपको मुजरा करके दिखाएगा। और फिर करीना ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट पॉम्पी से कहा कि वो मुजरा करके दिखाएं।

पोम्पी ने करीना के कहने पर स्टेज पर जाकर शो के जजेस किरण खेर, करन जौहर और मलाइका अरोड़ा खान के सामने पाकिजा फिल्म के फेमस मुजरा जिसपर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला ने डांस किया था इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा पर मुजरा करके दिखाया। उनके डांस को देख सभी हैरान रह गऐ।

उसके बाद करीना ने शो के एक पार्टिसिपेंट खुसरो के साथ स्टेज पर जाकर अपनी फिल्म एजेंट विनोद के गाने दिल मेरा मुफ्त का पर डांस किया उनका साथ देने किरण खेर भी स्टेज पर पहुंच गईं और फिर तो इन तीनों ने मिलकर स्टेज पर खूब मस्ती की और अपने टैलेंट को बखूबी दिखाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X