'हीरो वर्दीवाला' निरहुआ-संभावना का बोल्ड डांस Video, भारत की पहली भोजपुरी वेब सीरीज

By Prachi Dixit

ऑल्ट बालाजी पर एकता कपूर पहली भोजपुरी वेब सीरीज लेकर आयी हैं। भोजपुरी जुबलीस्‍टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' इस वेब सीरीज में पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगे। हीरो वर्दीवाला का ट्रेलर 16 जनवरी को रिलीज किया जाना है। इससे पहले इस वेब सीरीज का एक तड़केदार सांग रिलीज किया गया है।

जहां पर निरहुआ और बिग बॅास फेम संभावना सेठ एक दूसरे के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के फैंस के लिए ये सांग मस्ट वॅाच है। वेब सीरीज 'हीरो वर्दीवाला' के आइटम नंबर 'फर्र से चिड़ैयां उड़ जाई' को काफी तेजी से देखा जा रहा है।

Bhojpuri

आपको बता दें कि ये भारत की पहली भोजपुरी वेब सीरीज है। एकता कपूर अपने ऑल्ट बालाजी के जरिए भोजपुरी सिनेमा का एक नया प्लेटफार्म देने जा रही हैं।

वैसे सोशल मीडिया पर यू ट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों और सांग को काफी तेजी से देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि हीरो वर्दीवाला एकता कपूर के लिए सुपरहिट साबित हो। इसके ट्रेलर रिलीज के बाद हीरो वर्दीवाला के सारे एपिसोड 25 जनवरी से ऑल्ट बालाजी पर देखा जा सकता है।

नीचे देखिए इस पहले रिलीज सांग का Video और साथ ही एकता कपूर की 7 ऐसी वेब सीरीज जिसने 2018 में तूफान मचा दिया..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X