ये हैं सिद्धार्थ शुक्ला के Bigg Boss 13 Winner बनने की वजह, खास डिटेल आयी सामने !
बिग बॉस के सीजन 13 के शो के विनर बन गए हैं सिद्धार्थ शुक्ला। बीते 4 महीने से सोशल मीडिया से लेकर कई स्टार्स के बीच इसकी चर्चा रही कि आखिर कौन इस शो का विनर होगा। हालांकि दो महीने में ये साफ हो चला था कि असीम रियाज या फिर सिद्धार्थ शुक्ला में से कोई एक शो का विनर बनेगा। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच की लड़ाई खबरों का हिस्सा बनते चली गई।
खैर, इसमें कोई दोराय नहीं है कि सिद्धार्थ शुक्ला के कारण कई बार मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप भी लगा। लेकिन सिद्धार्थ शो के भीतर बाहरी उलझन से दूर अपने सफर को उतार चढ़ाव पर ले जा रहे थे।
हाथापाई के बाद जहां सिद्धार्थ ने माफी मांगी तो वहीं सलमान खान के साथ उन्हें घर के भीतर कई कंटेस्टेंट के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी खास वजह है जिसने इस ऐतिहासिक सीजन का विनर सिद्धार्थ शुक्ला को बना दिया। वो इस टाइटल के लिए हकदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications