Bigg Boss 13 का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं ये 7 सुपरस्टार्स, एक झटके में किया इंकार !
सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 का आगाज जल्द होने वाला है। ऐसे में मीडिया में अब तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। ये सभी ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें बिग बॅास 13 के लिए संपर्क किया गया है। हाल ही में ये खबर आयी है कि रेप के मामले में जेल जा चुके टीवी स्टार करण ओबेरॅाय को भी इस शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।
इसके साथ माहिका शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी भी शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। कांसेप्ट के लिहाज से इस बार का बिग बॅास पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। आम कंटेस्टेंट को इस बार बिग बॅास के घर से दूर रखने पर विचार चल रहा है।

सारा फोकस इस शो का केवल सेलिब्रिटी पर होगा। जिसके चलते कई नामी स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इतना ही नहीं अन्य सीजन के मुकाबले सलमान खान इस सीजन के लिए 400 करोड़ की फीस ले रहे हैं। बिग बॅास 12 में सलमान की फीस 300 करोड़ के करीब बताई जा रही थी, जो कि अब 100 करोड़ अधिक हो गई है। फिलहाल चलिए आपको वो नाम बताते हैं जिन्होंने बिग बॅास 13 के प्रस्ताव को एक बार में इंकार कर दिया है...


Click it and Unblock the Notifications











