जी5 की सीरीज 'नक्सलबारी' से आमिर अली के किरदार से जुड़ी रोचक जानकारी! #ThokKeBadla
जी 5 ओटीटी प्लेयर अपनी यूनिट के साथ सभी प्रतिबंधों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लॉकडाउन में शूटिंग शुरू करने वाला एकमात्र प्लेटफार्म है। नक्सलबारी सबसे प्रतीक्षित मूल में से एक है, जिसे वर्तमान में, गोवा में फ़िल्माया जा रहा है।
टेलीविजन अभिनेताओं में से एक, आमिर अली, नक्सलबारी के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह शो में एक दिलचस्प किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आमिर अली कहते है,"मैं एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो अलग होने के साथ-साथ रहस्यमय भी हो।

मैं नक्सलबारी का हिस्सा बन कर उत्साहित हूं और अपने प्रशंसकों के सामने एक ऐसा किरदार पेश करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। हम गोवा में शूटिंग कर रहे हैं और अनुभव वास्तव में बहुत अलग है। लेकिन मैं यह स्वीकार करना चाहूंगा कि इस स्थिति में काम करने के लिए क्रू द्वारा जिस तरह के समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ काम किया जा रहा है।
यह दिल छू लेने वाला और सराहनीय है। नक्सलबारी एक दिलचस्प विषय है और शो के सभी कलाकार कुछ शानदार पेश करने के लिए एक साथ आए हैं। यह एक अनोखा शो होगा।"आमिर अली (केसवानी) के अलावा, स्टार कास्ट में राजीव खंडेलवाल (राघव), टीना दत्ता (केतकी), श्रीजिता डे (प्रकृति), सत्यदीप मिश्रा (पाहन), शक्ति आनंद (बिनु अत्रम) प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











