कपिल शर्मा बने सबसे कमाऊ सुपरस्टार, अक्षय कुमार- सलमान को टक्कर, मोटी रकम !
सलमान खान बतौर निर्माता कपिल शर्मा के लिए काफी लकी साबित हुए हैं। द कपिल शर्मा शो के डूबते हुए जहाज को फिर से टॅाप पर पहुंचा दिया है। जी हां, द कपिल शर्मा शो की वापसी के बाद एक बार फिर से कपिल शर्मा नंबर वन बन गए हैं।
फिर चाहे वो टीआरपी का मामला हो या फिर कमाई का। टीवी पर बतौर होस्ट इन दिनों केवल दो ही नाम चर्चा में है। एक तरफ सलमान खान और दूसरी तरफ कपिल शर्मा। इन दोनों की कमाई सुनकर आप पूरी तरह से चौंक जायेंगे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार कपिल शर्मा हर एक एपिसोड के लिए तकरीबन 80-90 लाख की फीस लेते हैं।

जो कि काफी अधिक है। फिलहाल इनका मुकाबला सलमान खान से नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान वीकेंड के दो एपिसोड की शूटिंग करने के लिए 2 करोड़ के करीब की फीस लेते हैं जो कि सबसे अधिक है।
अक्षय कुमार बतौर होस्ट टीवी पर सफल नहीं रहे हैं। लेकिन मास्टरशेफ का एक सीजन होस्ट करने के लिए अक्षय ने तकरीबन 1 करोड़ के करीब की फीस ली थी। इतना तो तय है कि बतौर होस्ट कमाई के लिहाज से कपिल इस समय इन दोनों सुपरस्टार की कमाई को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
यहां देखिए बतौर होस्ट कौन से स्टार्स कितनी फीस ले रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications