Hema Malini के साथ 'सत्ते पे सत्ता' की शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा, जानकर घबरा जायेंगे आप

Indian Idol 13- Hema Malini Episode:'इंडियन आइडल सीज़न 13' में 'ड्रीम गर्ल स्पेशल एपिसोड' में बॉलीवुड सुंदरी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल के साथ सबसे यादगार शाम सेलिब्रेट करेगा। हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के द्वारा जज किए जा रहे इस शो में टॉप 11 कंटेस्टेंट्स की बेमिसाल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट होंगी कोलकाता की अनुष्का पात्रा, जो 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' जैसे गाने पर अपनी अनोखी परफॉर्मेंस से जजों और गेस्ट को इम्प्रेस कर देंगी।
इस पल में एक खास आकर्षण जोड़ते हुए आदित्य नारायण हेमा जी से 'सत्ते पे सत्ता' की कुछ यादें शेयर करने को कहेंगे। इस पर हेमा जी बताती हैं कि सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। शूटिंग के समय मैंने भी इसे काफी एंजॉय किया था। मुझे पता चला कि इस फिल्म में सात भाई होंगे और जो एक्टर्स इन सात भाइयों के रोल निभा रहे हैं उनमें सचिन, शक्ति कपूर, कमलजीत और सुधीर आदि शामिल हैं, जो सेट पर काफी शरारतें करते थे और इनके बिग ब्रदर सबके बॉस थे। ये सबकुछ बड़ा दिलचस्प था।
मेरा पहला सीन कुछ ऐसा था कि जब मैं घर पर आती हूं तो बड़ा भाई कहता है कि मेरा सिर्फ एक भाई है। लेकिन फिर एक-एक करके वो सब घर में आते हैं और चीजें यहां वहां फेंककर पूरे घर में हंगामा मचा देते हैं। मैं यह देखकर हैरान रह जाती हूं कि उसने मुझसे झूठ कहा था और उसका एक नहीं बल्कि 7 भाई हैं। ये सारे सीन्स बड़े कमाल के थे।
'सत्ते पे सत्ता' की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि उस समय ईशा होने वाली थी। इस मूवी की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी और तब श्रीनगर बहुत खूबसूरत था, जहां ओबेरॉय होटल के पास एक फॉर्महाउस था, जहां हम रुके हुए थे। हमने गुलमर्ग और पहलगाम में भी शूटिंग की थी। मैं बताना चाहूंगी कि कश्मीर जन्नत है और कश्मीर के लोग बड़े प्यारे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











