सुपरस्टार सिंगर 2 पर मां-बेटी की जोड़ी हेमा मालिनी और ईशा देओल ने दिया एक दूसरे को डांस चैलेंज
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के किड्स सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर 2 ने दर्शकों की वीकेंड की देखने के लिए इस बार मां और बेटी की जोड़ी दिखाई देगी।वो भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ी हेमा मालिनी और ईशा देओल।एपिसोड दर एपिसोड, यह शो युवा गायन प्रतिभाओं के कुछ सबसे अविश्वसनीय प्रदर्शनों के साथ अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करने में कभी विफल नहीं होता है।

संगीत, हंसी और पुरानी यादों से भरे एक और रोमांचक सप्ताहांत का वादा करते हुए, इस शो में इस रविवार को बॉलीवुड की अपनी ड्रीम गर्ल - हेमा मालिनी अपनी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल के साथ उपस्थित होंगी। दोनों पहली बार भारतीय टेलीविजन पर सुपरस्टार सिंगर 2 के मंच पर एक साथ नजर आएंगे। बच्चों द्वारा असाधारण प्रदर्शन के बीच, एपिसोड का मुख्य आकर्षण तब होगा जब मां-बेटी की जोड़ी यानी बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' और 'धूम गर्ल' एक-दूसरे के लोकप्रिय डांस नंबर पर डांस करती नजर आएंगी।
हेमा मालिनी ईशा के प्रतिष्ठित गीत 'धूम मचाले' पर नृत्य करती नजर आएंगी और ईशा देओल अपनी मां के सदाबहार गीत 'झुका के सर को पुछो' पर थिरकेंगी। यह मजेदार रोल रिवर्सल डांस चैलेंज एक खूबसूरत पल होगा जो हर किसी को रोमांच से भर देगा। इसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है। सुपरस्टार सिंगर 2 का प्रसारण इस शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


Click it and Unblock the Notifications












