टीवी पर दिखा हेमा-हेलेन का जादू
सोनी चैनल पर मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण की शुरुआत के दौरान रविवार को हुए विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमामालिनी और ब्यूटी क्वीन हेलेन ने शानदार प्रस्तुति दी।
झलक दिखला जा के स्पेशल पिक्चर्स
सोनी चैनल पर आने वाले इस रिएलिटी शो के उद्घाटन के दौरान बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वालों में हेमामालिनी, हेलेन और सुपर स्टार गोविंदा ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
झलक दिखला जा की प्रेस मीट
'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण में टेलीविजन से जुड़ी मशहूर अभिनेत्रियां नजर आएंगी। दो घंटे के इस विशेष कार्यक्रम के दौरान ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिला। कार्यक्रम को मोना सिंह और सुमीत राघवन ने होस्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications
