इंटीमेट सीन के कारण छोड़े कई शो, 'हीरामंडी' की स्क्रिप्ट पढ़कर रोने लगी थी 'सायमा', बोलीं- मुझे बोल्ड सीन...

Shruti Sharma On Intimate Scene: 'हीरमंडी' सीरीज में सायमा का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई टीवी अभिनेत्री श्रुति शर्मा अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते लोगों को दीवाना बना लिया और अब काफी ज्यादा सुर्खियों में भी है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इंटीमेट सीन से परहेज पर खुलकर बात की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रुति शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में 'इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार्स' से बतौर कंटेस्टेंट शुरू की थी। इस शो कि वह विनर भी बनी। बाद में उन्हें असल पहचान टीवी शो 'नमक इश्क का' से प्राप्त हुई और फिर उन्होंने एक तेलुगू फिल्म और बॉलीवुड फिल्म 'पगलैट' में भी काम किया।
लेकिन इस समय श्रुति शर्मा अपनी वेब सीरीज 'हीरमंडी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर न इंटिमेट पॉलिसी पर भी बात की है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने 'हीरमंडी' में सायमा के किरदार को मिले पॉजिटिव रिव्यू के चलते काफी खुश है।
श्रुति शर्मा इस बात से भी काफी खुश है कि सीरीज में डायरेक्टर ने भी उनसे कोई भी किसिंग सीन की मांग नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं कभी भी स्क्रीन पर बोल्ड नहीं होना चाहती हूं और साथ ही मेरी इंटिमेट और किसिंग सीन के लिए भी हमेशा ना ही होती है। उसके चलते मैंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए क्योंकि मुझे लगा कि उस शो में बोल्ड या इंटिमेट होने की कोई जरूरत नहीं थी।"
श्रुति शर्मा ने इस पर आगे कहा कि "मैं जब सीरीज की स्क्रिप्ट पड़ी थी तो मैं ये जानकर बहुत रोई थी कि इसमें कोई किसिंग सीन नहीं है। मैं भंसाली सर की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी की उन्होंने मेरी बात की पूरी तरीके से इज्जत राखी क्योंकि मैं किसिंग सीन को करने में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी।"


Click it and Unblock the Notifications











