प्रेग्नेंट होते ही सातवे आसमान पर है 'किन्नर बहू' की बोल्डनेस, इस बार बेबी बंप से हटा दिया कपड़ा और पति के साथ

Rubina Dilaik Baby Bump: टेलीविजन की सबसे चहेती हसीनाओ में शुमार रुबीना दिलैक इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब इंजॉय कर रही है। हाल ही में करवाचौथ मनाने के बाद अब रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया है जो कि बेहद बोल्ड है और मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही अपने पहले बच्चे के वेलकम करने के लिए तैयार हैं। वैसे तो पिछले काफी समय से रुबीना की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन 16 सितंबर 2023 को कपल ने ऑफिशियली अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया।
वहीं दोनों स्टार्स ने अब ऐसा फोटोशूट कराया है जिससे हर किसी की धड़कने थमी जा रही है। तस्वीरों में रुबीना किसी राजकुमारी की तरह बेहद डैशिंग अ्ंदाज में दिखाई दे रही है। तस्वीरों में रुबीना अपना बेयर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है और अभिनव भी उनके साथ मदमस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस दौरान रुबीना की चोटी सभी का ध्यान खींच रही है।
रुबीना का बेबी बंप देखने के बाद साफ है कि ये हसीना अपने आखिरी ट्रामिस्टर में एंटर कर चुकी है और जल्द ही उनकी गोदभराई और डिलिवरी की तारीख भी आने ही वाली है। जैसे जैसे रुबीना का बेबी बंप बड़ा होता जा रहा है वैसे बैसे उनका ग्लो भी बढ़ रहा है।
आपको बता दें कि काफी समय से चल रही अटकलों पर मुहर लगाते हुए रुबीना और अभिनव ने 16 सितंबर 2023 को आखिरकार अपनी पहली प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कुछ फोटोज साझा की थीं, जिनमें वे किसी क्रूज पर नजर आ रहे थे। रुबीना ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे।
बता दें कि रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। हालांकि, एक समय में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, लेकिन तब दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जाने का मौका मिला, जिसके बाद उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। इस शो को जीतने के बाद रुबीना ने अलग पहचान हासिल की और अब वह शादी के 5 साल बाद अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications