..................... Heavily pregnant Rubina Dilaik enjoying swing in huge baby bump fans prays to save child Rubina Dilaik flaunts baby bump in anarkali - Hindi Filmibeat

इतने बड़े बेबी बंप के साथ झूले पर बैठी रुबिना दिलैक, लोग मांग रहे कोख के अंदर बच्चे की सलामती की दुआ

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Baby Bump: पॉपुलर टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही अपने पहले बच्चे के वेलकम करने के लिए तैयार हैं। वैसे तो पिछले काफी समय से रुबीना की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन 16 सितंबर 2023 को कपल ने ऑफिशियली अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया।

खैर, अब अपनी 'गुड न्यूज' को शेयर करने के बाद रुबीना ने अपना पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती और झूला झूलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान, उनके चेहरे की खुशी भी साफ देखी जा सकती है। व्हाइट अनारकली सूट और प्रिंटेड दुपट्टे में रुबीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और मंद मुस्कुराहट के साथ 'मॉम टू बी' रुबीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, ये उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी सादगी भरी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम कर रहा था।

रुबिना का ये वीडियो सामने आते है फैंस उन्हें ऐसे झूले पर ना बैठने की सलाह भी दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट सेक्शन में रुबिना के बच्चे की सलामनी की दुआएं भी कर रहे हैं।

काफी समय से चल रही अटकलों पर मुहर लगाते हुए रुबीना और अभिनव ने 16 सितंबर 2023 को आखिरकार अपनी पहली प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कुछ फोटोज साझा की थीं, जिनमें वे किसी क्रूज पर नजर आ रहे थे। रुबीना ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे।

तस्वीरों के साथ होने वाले पैरेंट्स ने कैप्शन में लिखा था, ''जब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया को एक्सप्लोर करेंगे। फिर हमने शादी की और अब हम एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे यात्री का स्वागत करेंगे।''

कुछ समय पहले, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि रुबीना चार महीने की गर्भवती हैं। सूत्र ने यह भी बताया था कि रुबीना और अभिनव जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अगले साल की शुरुआत में माता-पिता बनेंगे। सूत्र ने आगे बताया था कि रुबीना और अभिनव दोनों ही इस खबर को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी वजह से रुबीना मीडिया की नजरों से दूर रहने के लिए अमेरिका चली गई हैं।

बता दें कि रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। हालांकि, एक समय में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, लेकिन तब दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जाने का मौका मिला, जिसके बाद उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। इस शो को जीतने के बाद रुबीना ने अलग पहचान हासिल की और अब वह शादी के 5 साल बाद अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X