..................... Heap Praises On Sunil Grover For Apt Mimickry Of Salman Khan On The Great Indian Kapil Show - Hindi Filmibeat

Sunil Grover ने ऐसी की Salman Khan की एक्टिंग, खुला रह गया सबका मुंह, लोगों ने कहा-'ये तो कपिल से भी ज्यादा..'

Sunil Grover

Sunil Grover Video: कपिल शर्मा के शो के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स और हास्य कलाकारों में से एक और अक्सर उनके शो के फीके एपिसोड को अपने टैलेंट से बचा लेते हैं, वो हैं सुनील ग्रोवर। एक्टर की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है और उन्होंने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आखिरी एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा किया कि लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। उन्होंने इस शो के आखिरी एपिसोड में सलमान खान की नकल की। शो के आखिरी एपिसोड में, जहां कृष्णा अभिषेक ने जवान से शाहरुख खान का आउटफिट पहना था, वहीं सुनील ने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सलमान खान की नकल करने का फैसला किया।

सुनील के इस परफॉर्मेंस ने ना केवल दर्शकों को बल्कि मेहमानों कार्तिक आर्यन और उनकी मां माला तिवारी को भी हैरान कर दिया। जिस तरह से कॉमेडियन ने सलमान के हाव-भाव अपनाए, वह इतने सटीक थे कि अगर आप विजुअल न देखें और केवल ऑडियो सुनें, तो आप यह नहीं कह पाएंगे कि यह सलमान नहीं हैं।

एक्टर के एक्टिंग की तारीफ करते हुए, नेटिजन्स ने उनकी खूब बढ़ाई की और उन्हें सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक कहा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सुनीव कपिल शर्मा से कहीं ज़्यादा टैलेंटेड हैं। एक यूजर ने उन्हें एआई से ज़्यादा ख़तरनाक बताया, दूसरे ने कहा कि सुनील सलमान से भी ज़्यादा सलमान हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर को डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी और अन्य रोल के लिए जाना जाता है। द कपिल शर्मा शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन सुनील और कपिल दोनों ने जल्द ही दूसरे सीजन की भी घोषणा की थी।

Read more about: sunil grover kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X