इस गंभीर बीमारी के कारण सुनील ग्रोवर की हुई बड़ी हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल बोलीं- मेरा दिल टूट गया

लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में की गई है। वहीं अब सुनील ग्रोवर की सर्जरी को लेकर लोकप्रिय एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने एक ट्वीट के जरिए इस संबंध में जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

सिमी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुझे यह जानकर शॅाक लगा है कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो इंसान हमें हंसाता है। जो हमारा दिल खुशियों से भर देता है। वह आज इस तरह से है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। मैं प्रार्थना करूंगी कि वह जल्द ठीक हो जाएं। इनकी प्रतिभा अद्भुत है।

Sunil Grover

मैं हमेशा से उनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं। सुनील ग्रोवर को लेकर उनके फैंस भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए जल्द ठीक होने की कामना करते हुए प्रार्थना कर रहे हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सुनील ग्रोवर अस्पताल में हैं और उन्हें 2 से 3 दिन के भीतर डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। सुनील ग्रोवर का परिवार उनके साथ है।

सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज?

सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज?

एक अन्य वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुनील ग्रोवर भीतर से पहले से बीमार थे। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। न्यूज 18 की खबर अनुसार सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज पाया गया था। सुनील ग्रोवर की समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी उन्हें लगातार बना रहता।

सुनील ग्रोवर ने शूटिंग के बाद किया ये काम

सुनील ग्रोवर ने शूटिंग के बाद किया ये काम

इस वजह से सुनील ग्रोवर ने सर्जरी करने का फैसला लिया। यह भी जानकारी इस रिपोर्ट में दी गई है कि सुनील ग्रोवर ने खराब तबीयत के बीच अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए पुणे में शूटिंग की है। शूटिंग खत्म होने के बाद सुनील ग्रोवर ने अपने सारे जरूरी काम को खत्म करके अस्पताल में सर्जरी के लिए चले गए।

सुनील ग्रोवर की सर्जरी

सुनील ग्रोवर की सर्जरी

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर वैसे तो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते एक सप्ताह से सुनील ग्रोवर इंस्टाग्राम से दूर है। मुमकिन है कि इसी बीच सुनील ग्रोवर की सर्जरी की प्रक्रिया को डॅाक्टरों ने शुरू किया होगा।

भारत, तांडव और सनफ्लावर

भारत, तांडव और सनफ्लावर

द कपिल शर्मा शो से दूर सुनील ग्रोवर लगातार फिल्म और सीरीज में दिखाई दे रहे है। सलमान खान की भारत, तांडव और सनफ्लावर वेब सीरीज में देखा गया। जल्द वह अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा ठीक होने के बाद कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X