'इमली' एक्टर Fahmaan Khan का चौंकाने वाला बयान, 'उसने मुझे पीछे से पकड़ा और गलत तरीके से छूने लगा'

Fahmaan Khan

Fahmaan Khan Casting Couch: फहमान खान इन दिनों सबसे लोकप्रिय और अत्यधिक मांग वाले टेलीविजन सितारों में से एक हैं। इमली शो में सुम्बुल तौकीर खान के साथ आर्यन सिंह राठौर के अपने किरदार की वजह से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की और वर्तमान में वो शो 'धरमपत्नी' का हिस्सा हैं।

कलर्स पर एकता कपूर के 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में रवि रंधावा के रूप में अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले फहमान ने हाल ही में कास्टिंग काउच के साथ अपने अनुभव को साझा करके सभी को चौंका दिया। फहमान खान के करियर की बात करें तो, उन्होंने 2017 में 'क्या कसूर है अमला का' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें आठ महीने तक इंतजार करना पड़ा था।

इस दौरान गुजारा करने के लिए, उन्होंने 17 अन्य लोगों के साथ सांता क्रूज में 2.5BHK अपार्टमेंट शेयर किया। उनकी यात्रा चुनौतियों से भरी रही है, और जब वे कास्टिंग काउच का शिकार हुए तो उन्हें विशेष रूप से कठिन दौर का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, फहमान के अनुभव का सबसे अच्छा हिस्सा यह था कि उन्होंने बड़ी हिम्मत से स्थिति को संभाला। उसी का खुलासा करते हुए, एक एचटी रिपोर्ट में फहमान खान ने कहा, "मैंने अपने जीवन में मॉडलिंग की है ... मैं डिजाइनरों के साथ रहा हूं। जो सेक्स के लिए आतुर रहते हैं। जो आपको असहज महसूस करवा देते हैं।

Recommended Video

Fahmaan Khan ने झेला Casting Couch का दर्द, Latest Interview में बताया कैसे Director ने की बदतमीजी!

उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं समझ गया था कि वह क्या चाहते थे। इसलिए मैंने आखिर में उनसे पूछा, 'मुझे स्पष्ट रूप से बताएं कि आप क्या चाहते हैं'। उसने मुझे बताया और मैंने कहा, 'ठीक है, धन्यवाद'। मैं आपका सम्मान करता हूं लेकिन मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं। मैं बाहर निकलने लगा और वह व्यक्ति तुरंत पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया। उसने मुझे बहुत गलत तरीके से गले लगाया। तो मैंने उसे धक्का दिया। उसने मुझे धमकी देते हुए बोला कि मैंने पुलिस बुलाई है। मैंने उससे कहा कि पुलिस को यहां आने में 15 मिनट लगेंगे और अगले 15 मिनट में, अगर तुमने मुझे फिर से छुआ, तो मैं तुम्हारे लात मार दूंगा।"

More from Filmibeat

Read more about: fahmaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X