हेजल ने कहा शिल्पा एंजिल, कुशल डेविल!
बिग बॉस 7 के पहले ही वोट आउट में हेजल कीच सबसे कम वोटों के आधार पर घर से बाहर हो गयी हैं। घर से बाहर आने के बाद हैजल ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ बैठकर गप्पे कीं और साथ ही घर के बारे में कई सारी बातें भी शेयर कीं। हेजल ने बिग बॉस के घर में अपने एक हफ्ते के सफर को लेकर कई खूबसूरत और कुछ बुरी यादें सलमान खान के साथ शेयर कीं। इसके बाद सलमान खान ने हेजल के साथ मिलकर एक गेम खेला जिसमें हेजल को एंजिल और डेविल ऑफ दि वीक का चुनाव करना था। हेजल ने अपने एक हफ्ते के एक्सपीरिंयस के आधार पर एंजेल और डेविल का चुनाव किया।
हेजल ने बताया कि बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल बहुत ही अच्छा था। बस कुछ लोगों की वजह से मुश्किलें पैदा होती थीं लेकिन मजा आता था। इसके साथ ही हेजल ने कहा कि वो बिग बॉस के घर को और अपने कुछ दोस्तों को मिस करेंगी। सलमान खान ने हेजल से पूछा कि उनके अनुसार बिग बॉस के दो सदस्य कौन से हैं जो कि एंजेल और डेविल ऑफ दि वीक हैं। इसपर हेजल ने शिल्पा अग्निहोत्री को एंजिल ऑफ दि वीक और कुशल को डेविल ऑफ दि वीक बताया। हेजल ने कहा कि कुशल इधर भी रहते हैं और उधर भी। वो गेम खेल रहे हैं।
इसके बाद बिग बॉस में फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहिद कपूर और इलियाना आए और शाहिद ने सलमान खान के साथ मिलकर काफी मौज मस्ती की। शाहिद कपूर और सलमान खान ने अंदाज अपना अपना फिल्म में सलमान और आमिर के किरादरों की नकल भी की। सबसे ज्यादा मजा तब आया जब जन्नत और जहन्नुम के वासियों के बीच डांस कॉंपीटीशन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











