युवराज के साथ 'नच बलिए' में डांस करेंगी हेजल, ड्रामेटिक होगी एंट्री !
डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 8 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि इस बार नच में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने पति के साथ हिस्सा लेंगी।
डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 8 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस शो की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सभी कंटेस्टेंट फोटोशूट और अपने पार्टनर के साथ प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं।
इसी बीच खबरें आ रही हैं कि इस बार नच में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने पति के साथ हिस्सा लेंगी। दरअसल सोर्सेज की मानें को हेजल कीच पति युवराज सिंह के साथ इस डांस रियलिटी शो में नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है तो ऐसा पहली बार होगा जब शादी के बाद हेजल किसी शो का हिस्सा बनेंगी।

बताया जा रहा है कि इस शो में हेजल अपने पति क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ डांस करती दिखाई देंगी। इसके साथ ही इस शो में होस्ट को लेकर भी कई तरह की खबरे छाई हुई हैं। फिलहाल 2 अप्रैल को ऑन एयर हो रहे इस शो के लिए सभी कंटेस्टेंट ने तैयारी कर ली है। इस शो में सभी अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस और डांस करते दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











