शहनाज गिल का का नाम पर हुआ चौंकाने वाला ट्रेंड, ऑल्ट बालाजी सोशल मीडिया ने जारी किया बयान
सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि लोग किसी ना किसी बात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं या खुद ही किसी को ट्रोल करते हुए नजर आते हैँ। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है कि मशहूर प्रोडक्शन कंपनी ऑल्ट बालाजी बुरी तरह से ट्रोल हो रही है। इसका कारण बिग बॉस से मशहूर हुई अभिनेत्री शहनाज गिल हैं। हुआ कुछ ऐसा कि इस समय शहनाज गिल एक शो कर रहीं हैं जिसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर उनको लेकर ट्रोलिंग की जा रही हैं और शहनाज की अपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किया गया था। इसके बाद इस ट्रोलिंग की तस्वीर को ऑल्ट बालाजी के द्वारा लाइक किया गया है।

बस फिर क्या था... इसके बाद शहनाज गिल के फैंस काफी बुरी तरह से भड़क गए है और ट्विटर पर #ShameOnAltBalaJi ट्रेंड होने लगा। इसके बाद से लगातार ये ट्विटर पर चर्चा में हैं और लोग इसके अलावा भी कई सारे आरोप ऑल्ट बालाजी पर लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ यूजर्स का कहना है कि ऑल्ट बालाजी ने जो किया है वो शर्मनाक है और ये लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए सिर्फ अश्लीलता ही परोसते हैं।
इनकी सारी सीरीजों का विरोध होना चाहिए। बता दें कि शहनाज गिल बिग बॉस से आने के बाद काफी चर्चा में रहीं थीं और लगातार उनको काम मिल रहा है। उन्होने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक एलबम भी किया था जो कि हिट रहा था।
इस विवाद के बाद autumn की ओर से ऑल्ट बालाजी और शहनाज गिल के लिए एक बयान सामने आया जिसमें इस मामले में माफी मांगी गई।बताया गया कि एक भूल की वजह से ये सब हुआ। उन्होंने शहनाज के फैंस समेत एक्ट्रेस से भी माफी मांगी।


Click it and Unblock the Notifications