#JackPot: क्यूट टीवी सुपरस्टार...तलाक...अब सीधा KHAN डेब्यू!
जेनिफर विंगेट शायद करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद, भले ही पर्सनल लेवेल पर अच्छी नहीं होंगी लेकिन प्रोफेशनल लेवेल पर ये समय उनके जीवन का बेस्ट टाइम है।
अगर सूत्रों की मानें तो जेनिफर विंगेट फवाद खान और रणवीर सिंह के साथ ज़ोया अख्तर की फिल्म में कास्ट हो चुकी हैं। इससे पहले जेनिफर ने पिछले साल फिर से नाम की फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन कुणाल कोहली की ये फिल्म कब आई कब गई किसी को नहीं पता।
[#PavitraRishta: "दोनों नशे में धुत थे और फिर शुरू हुईं गालियों की बौछार!"]
लेकिन अब जेनिफर के हाथ जैकपॉट लगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस बात को लेकर काफी पहेलियां बुझाईं। अपनी प्यारी सी तस्वीर के साथ जेनिफर ने लिखा कि बहुत सी अफवाहें उड़ रही हैं, अब सबकुछ खोलने का वक्त आ गया है।
अब देखना है कि ये महज़ अफवाह निकलती है या वाकई जेनिफर विंगेट को उनका सुपरस्टार डेब्यू मिल चुका है। उम्मीद है कि उनकी पारी सक्सेसफुल हो जैसे इन टीवी एक्ट्रेसेस की रही -


Click it and Unblock the Notifications