Haryanvi Video: 'रसगुल्ला बीकानेर का...', सपना चौधरी ने मचाई धूम, डांस देख मौजूद भीड़ में उड़े होश

Sapna Choudhary

Haryanvi Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जलवा इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि हर कोई उनके डांस का दीवाना है। वह जब भी स्टेज डांस परफॉर्मेंस देती है तो लोगों की भीड़ वहां पर उमड़ जाती है और साथ ही साथ उनके दीदार के लिए खूब तरसती है।

सपना चौधरी आज के समय में एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बन चुकी है और उन्हें काफी ज्यादा इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव देखा जाता है। जहां पर वह अक्सर अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है। यहां तक कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है और उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है।

लेकिन पहले की तरह अब सपना चौधरी स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई बेहद कम नजर आती है और इसके बावजूद उनके यूट्यूब पर नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि वह जमकर एक वीडियो में डांस करती हुई नजर आ रही है।

सपना चौधरी की वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह 'रसगुल्ला बीकानेर का' गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में उन्होंने नीले रंग का सूट पहना हुआ है और साथ ही पिंक कलर का दुपट्टा सिर पर ओढ़े हुए वह खूब डांस करती हुई और वहां पर मौजूद लोगों की दिल की धड़कन तेज करती हुई नजर आ रही है।

सपना चौधरी के इस जबरदस्त वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 8.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोगों द्वारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और खूब लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X