Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने मचाई स्टेज पर गदर, मटकाई ऐसी कमर की ताबड़तोड़ हुई नोटों की बारिश

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी क्वीन कहलाई जाने वाली सपना चौधरी (Sapna choudhary) आए दिनों अपने धमाकेदार डांस से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। सपना चौधरी आज एक जाना माना नाम बन गई है। देश-विदेश में उनके गानों और डांस की डिमांड है। हर शादी बारात में भी सपना चौधरी के धमाकेदार गाने रंग जमा देते हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं भारी भीड़ देखने को मिलती है। सपना चौधरी के गाने नए हों या पुराने ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना की अदाएं देखने लायक हैं।
सपना चौधरी ने मचाया स्टेज पर धमाल
सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी सफेद सूट में अपने मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना इस गाने पर ऐसी कमर मटकाती हैं लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। सपना के डांस को देखने के लिए हजारों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां तक की सपना के साथ-साथ उनका डांस देखने आए लोग भी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। सपना के इस डांस पर नोटों की भारी बारिश भी देखी जा सकती है। वहीं आपको बता दें कि इस वीडियो पर 125 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हैं।
भारी है सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग
बता दें कि सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी को करोड़ों फैन्स हैं। हर कोई सपना का लेटेस्ट वीडियो आने का बेसब्री से इंतजार करता है। आपको बता दें कि सपना चौधरी जब से बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनी हैं तब से देश-विदेश तक में उनकी पहुंच हो गई है। आज सपना चौधरी डांस के साथ ही रैंप वॉक भी करती नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











