Haryanvi Gana: प्रांजल दहिया ने दिल्ली के कॉलेज में किया ऐसा डांस कि शो में उमड़ पड़ी भीड़, देखें VIRAL VIDEO

pranjal Dahiya

Pranjal Dahiya dance on ghunghat ki fatkar le baithi Song: हरियाणवी गाने पर तड़कता भड़का डांस कर सपना चौधरी ने अपना नाम इतना बना लिया है कि आज उनके मुकाबले बाकी सब पानी कम हैं, लेकिन धीरे-धीरे हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज़ में कई डांसर्स हैं जो अपने फुर्तीले डांस से फैन्स का दिल जीत रही हैं और अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। चाहें गोरी नागोरी हों, सुनीता बेबी हों अपने डांस के खास स्टाइल की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बता दें कि इन डांसर्स के अलावा प्रांजल दहिया भी हैं। जिनकी पतली कमर और लटके झटके ने यूट्यूब पर कहर मचा दिया है।

बता दें कि प्रांजल दहिया '52 गज का दामन', 'जिप्सी', 'गजबन पानी ने चाली' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। भले ही यह गाने पुराने हों, लेकिन इन गानों की गूंज आज भी हैं। चाहें कोई शादी हो या पार्टी हो इन गानों के बिना तो सब अधूरा है। प्रांजल दहिया के गाने डिमांडिंग लिस्ट में सबसे आगे रहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी प्रांजल दहिया छाई रहती हैं।

फिलहाल तो प्रांजल दहिया का एक डांस वीडियो सोशल मीडिय पर फिर धूम मचा रहा है। यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन उनके चाहने वालों का यह वीडियो बेहद खास है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रांजल दहिया दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज के फेस्ट में पहुंची थीं। इस इवेंट में पहुंच उन्होंने ऐसा डांस किया था कि लोग तो उनके दीवाने हो गए। इस फेस्ट में प्रांजल दहिया का डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।

प्रांजल दहिया 'घूंघट की फटकार ले बैठी' गाने पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो 'ठेठ देसी' नाम से यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 3.8 लाख व्यूज आए हुए हैं। प्रांजल दहिया का ये डांस वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है। इस वीडियो पर उनके चाहने वालों ने जमकर कमेंट भी किए हैं। बता दें कि प्रांजल दहिया बेहद पॉपुलर हैं इंस्टा पर भी उनकी अच्छा खासी फॉलोइंग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X