Haryanvi Song: आज तक नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ऐसा तड़कता-भड़कता डांस, वीडियो ने काटा बवाल

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं तब से ही उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना बढ़ गई है। वहीं आज सपना इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि सपना चौधरी के ऊपर फिल्म बन रही है। जी हां, सपना चौधरी की बायोपिक पर आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट काम कर रहे हैं। सपना ने पोस्टर जारी करते हुए यह भी बताया कि यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।
सपना चौधरी ने किया इस हरियाणवी गाने पर ताबड़तोड़ डांस
सपना चौधरी आज एक बड़ा नाम बन गई हैं उनके नए के साथ ही पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ऑरेंज कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। गुथी हुई चोटी और गले में मंगलसूत्र पहने सपना हरियाणा के मोस्ट पॉपुलर गाने 'छोरी मैं हरियाणे की' (Chori Mai Haryane Ki) गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना ऐसा कमरतोड़ डांस करती हैं जिसे देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं।
सपना ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
बता दें कि सपना के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आपके जैसा कोई और डांस कर ही नहीं सकता तो वहीं दूसरे ने कहा छा गई हैं आप तो सपना। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कठिन समय देखते हुए सपना ने डांस को अपना करियर चुना और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाईं। वहीं आज सपना किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications