..................... Haryanvi Song Sapna Choudhary Stage Dance Video Viral On Bijlee Fans Said Tum Jaisa Koi Nahin - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी ने अपने डांस से स्टेज पर गिराई बिजलियां, लोग बोले- तुम जैसा कोई नहीं...

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: सपना चौधरी अभी के वक्त में काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है और आपको बता दें कि वह अपने डांस की वजह से भी खूब पॉपुलर हुई है। उन्होंने डांस के जरिए ही अपने करियर की शुरुआत की थी और हरियाणवी इंडस्ट्री में स्टेज डांस परफॉर्मेंस का चलन भी उन्ही ने ही शुरू किया है। साथ ही साथ आज के वक्त में वह एक सेलिब्रिटी भी बन चुकी है।

सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी बन चुकी है और आपको बता दें कि उनकी पापुलैरिटी में सबसे ज्यादा इजाफा सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद हुआ। अभी के समय पर उन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है।

हालांकि अब पहले की तरह सपना चौधरी ज्यादातर स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए नजर नहीं आती है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके यूट्यूब पर पुराने वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी ने किसी के बर्थडे पार्टी में अपने डांस से रौनक जमा दी।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और साथ ही साथ वह जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वह रेणुका पवार के गाने 'बिजली' पर जमकर डांस परफॉर्मेंस देती हुई देखी जा सकती है। सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस दमदार वीडियो को टी सीरीज हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 9.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है और आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी से तकरीबन 1 साल पहले रिलीज किया गया था।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X