Haryanvi Song: सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस ने लूटा लोगों का दिल, भीड़ ने मचाया शोर और फिर...

Haryanvi Song: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी डांसर और सिंगर है और आपको बता दें कि आज के समय में वह किसी भी पहचान के मोहताज भी नहीं है। लोगों की बीच में अपने डांस के चलते हमेशा छाई रहती हैं और साथ ही साथ हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई भी नजर आ जाती है।
सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो चुकी है और वह काफी एक्टिव भी नजर आती है। आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में देखा जा चुका है और यही से उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला था। इसके बाद से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी।
अब आपको बता दें कि सपना चौधरी पहले की तरह स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई बेहद कम नजर आती है और इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सपना चौधरी को काले रंग का सलवार सूट पहने हुए जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। वह हरियाणवी गाने 'शक्की बलमा' पर डांस परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो को टी-सीरीज हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।
सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक बड़े से स्टेज पर ठुमके लगाती हुई और लोगों का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को एक महीने पहले ही रिलीज किया गया था और अभी तक इस पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications