Haryanvi Song: स्टेज पर डांस करते-करते बेकाबू हुईं सपना चौधरी, वीडियो ने मचाया गदर

Haryanvi Song: सपना चौधरी का जादू आज के समय में हर दिल पर छाया रहता है और आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर भी वह अपने डांस के चलते तहलका मचा देती हैं। सपना को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है और साथ ही साथ वह एक मशहूर सिंगर भी है। जब भी वह डांस करने के लिए स्टेज पर उतरती है तो लाखों लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आया करते हैं। यहां तक की आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना चौधरी की पापुलैरिटी इतनी ज्यादा हो चुकी थी कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। जहां से उनकी लोकप्रियता में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिला।
लेकिन जिस तरीके से पहले सपना चौधरी स्टेज डांस परफॉर्मेंस दिया करती थी, अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। सपना चौधरी के फैंस उनके एक-एक दीदार के लिए तरसते हैं। हालांकि आपको बता दें कि इसके बावजूद भी उनके सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं।
सपना चौधरी के पुराने वीडियो को देखकर ही फैन्स अपना दिल बहला लेते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने नीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और वह हरियाणवी गाने 'मैं तेरी नचाई नाचू सू' पर जमकर ठुमके लगा रही है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो को मैना ऑडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 64 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसको अभी से तकरीबन 6 साल पहले रिलीज किया गया था। इस वीडियो पर लगातार लोग सपना की खूब तारीफ भी कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











