Haryanvi Song: सपना चौधरी ने भरे मच पर मचाया गदर, लोग हुए दीवाने, देखें वायरल वीडियो

Haryanvi Song: सपना चौधरी अभी के समय पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है और आपको बता दें कि जब भी वह स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ जाती है तो लाखों लोगों की दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है। उनका ठुमका लगाने का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आता है और अक्सर उनके यूट्यूब पर वीडियो भी वायरल रहते हैं।
आज के समय में सपना चौधरी किसी सेलिब्रिटी से काम नहीं है और आपको बता दें कि उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। यहां तक कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। वह सीजन 11 में नजर आई थी और इसके बाद से तो और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी।
लेकिन अब सपना चौधरी पहले की तरह स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई बहुत कम नजर आती है। हालांकि इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और साथ ही साथ लोग भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब इस बार भी उनका एक बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें उन्होंने लाल रंग का सलवार सूट पहना है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह 'रोटियां के टोटे' गाने पर जमकर बवाल मचाती हुई नजर आ रही है। वहां पर मौजूद भीड़ भी उनके इस डांस को देखकर काफी उत्सुक हो गई और साथ ही साथ लोग भी जमकर ठुमकने लगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो को सपना एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर अभी तक 4.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।कमेंट बॉक्स में भी सपना की लोग तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications