Haryanvi Song: पति के साथ बीच सड़क पर रोमांटिक हुईं सपना चौधरी, वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। फैन्स तो सपना चौधरी के गानों के दीवाने हैं। इंस्टा हैंडल पर सपना चौधरी के करोड़ों फैन्स हैं। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि फैन्स उनके पुराने गाने भी सुनना बेहद पसंद करते हैं। उनके गाने चटक मटक, बालम, गदर, तेरी आंख्या का यो काजल जैसे कई पॉपुलर हैं। सपना के इन गानों ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।
पति के साथ रोमांटिक हुईं सपना चौधरी
बता दें कि सपना अपने काम और डांस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सपना ने साल 2020 में वीर साहू के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सपना चौधरी ने बेटे के जन्म की घोषणा कर दी थी। सपना ने बेटे का नाम पोरस रखा था। सपना अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। कहा जाता है कि सपना चौधरी वीर साहू से बेहद प्यार करती हैं। दोनों का बॉन्ड भी काफी स्ट्रांग है। हाल ही में सपना का पति वीर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी वीर के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
फैन्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है सपना आप सबसे अलग हो तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आप दोनों की जोड़ी हिट है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। सपना के फैन्स के लिए गुड न्यूज यह है कि सपना चौधरी की जल्द ही फिल्म आने जा रही है। जिसका नाम 'मैडम सपना' है। बता दें कि इस फिल्म के जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट बना रहे हैं। हाल ही में फिल्म की घोषणा हुई है यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications