Haryanvi Song: जब कमर मटका-मटकाकर सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया तहलका, वीडियो हुआ तेज़ी से वायरल

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में काफी पॉप्युलर हो चुकी है और साथ ही साथ जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती है तो लाखों लोगों की भीड़ उनको देखने के लिए बेकाबू हो जाती है। इतना ही नहीं जब वह ठुमके लगाती है तो लोग उनके साथ-साथ डांस करने लग जाते हैं और खूब उन पर नोट भी लुटाते नजर आते हैं।
सपना चौधरी को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और उनके फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। बता दे कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में देखा जा चुका है जहां से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा देखने को मिला। इसके बाद आज के वक्त में वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है।
लेकिन फैंस के लिए दुख की बात यह है कि अब सपना चौधरी पहले की तरह स्टेज डांस परफॉर्मेंस देती हुई बेहद कम नजर आती है। हालांकि इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो खूब वायरल होते हैं और साथ ही साथ लोग भी इन्हें जमकर देखते भी हैं। अब इस बार भी उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल हो रहे वीडियो में सपना चौधरी को 'लव यू गोरी रे' गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और साथ ही साथ वह स्टेज पर जमकर डांस कर रही है। उनके इस डांस को देखकर वहां पर मौजूद दर्शक भी काफी ज्यादा खुश होते हुए नजर आए।
बता दें कि सपना चौधरी के इस बेहतरीन वीडियो को ड्रीम्स एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग तो सपना चौधरी के इस वीडियो पर खूब उनकी तारीफ करते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications