Haryanvi Song: लाइव परफॉर्मेंस में सपना चौधरी ने कर दिया ऐसा डांस, वीडियो देख दंग रह गए लोग, बोले- हद हो गई...

Haryanvi Song: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस के लिए याद की जाती हैं। सपना चौधरी को डांस में टक्कर ना तो कोई दे पाया है और ना ही दे पाएगा। सपना चौधरी के शो के टिकट फुल रहते हैं। जब से सपना बिग बॉस के घर से निकली हैं तब से तो उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि सपना का एक डांस देखने के लिए लोग कोसों दूर से आते हैं। उनके चाहने वालों की लंबी कतार लगी होती है।
सपना चौधरी ने इस गाने पर किया जबरदस्त डांस
सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए गानों के साथ ही उनके पुराने गाने भी ट्रेंड में रहते हैं। शादी हो पार्टी हो या कोई और फंक्शन सपना के गानों के बिना अधूरा रहता है। सपना चौधरी पहले रागिनी किया करती थीं, लेकिन अब उनके नाम पर बड़े-बड़े लाइव परफॉर्मेंस किए जाते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी का स्टेज स्वीमिंग पूल के ऊपर बनाया जाता है। जहां पूल में लोग एक तरफ नहा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूल के ऊपर लगे स्टेज पर सपना चौधरी अपने गजब के डांस स्टेप से लोगों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं।
सपना का डांस देख लोगों ने लगाई कमेंट की लाइन
इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणा के पॉपुलर गाने ओ गोरिये... गोली चल जावेगी पर लेट-लेट कर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सपना का डांस नहीं देखा तो क्या ही देखा फिर। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-हद है मतलब कुछ भी।


Click it and Unblock the Notifications











