..................... Haryanvi Song Sapna Choudhary Gusse Me Sutri Lage Song Video Viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: 'गुस्से में सुथरी लागे...' पर सपना चौधरी ने मचाया धमाल, देखती रह गई भीड़, देखें वायरल वीडियो

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: अभी के समय में सपना चौधरी एक स्टार बन चुकी है और आपको बता दें कि वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं वह हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर डांसर होने के साथ-साथ सिंगर भी है। उनका डांस लोगों को काफी पसंद आता है और आए दिन उनका कोई ना कोई यूट्यूब पर वीडियो भी वायरल होता रहता है।

सपना चौधरी को इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिल चुकी है और उन्होंने अपने बेहतरीन डांस मूव्स के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। सपना चौधरी को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है। शो के जरिए सपना चौधरी काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हो गई थी।

यूट्यूब पर सपना चौधरी के नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी को जैसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक दमदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह संतरी रंग का सलवार सूट पहने हुए जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है।

सपना चौधरी वायरल हो रहे वीडियो में हरियाणवी गाने 'गुस्से में सुथरी लागे' पर जमकर डांस कर रही है और उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 7.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X