..................... Haryanvi Song Sapna Choudhary Gusse Me Bhi Lage Pyari Song Viral Dance Video - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी को देखने के लिए हज़ारों की उमड़ी भीड़, डांस देख दिलों पर चल जाएंगी छुर्रियां

Haryanvi Song

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका डांस करने का अंदाज भी इतना ज्यादा लाजवाब है कि हर कोई उनकी अदाओं पर जान निसार करने को तैयार हो जाता है। उनका ऐसा अंदाज लोगों को भी दीवाना बनाने पर मजबूर कर देता है।

सपना चौधरी भी आज के समय में लोगों के बीच में छाई रहती है और आपको बता दें कि एक सेलिब्रिटी बन गई है। पहले ही महेश भट्ट द्वारा इस बात की घोषणा की गई थी कि सपना चौधरी पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है। इसके बाद सपना चौधरी लगातार ही चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ रही है।

सपना चौधरी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और उन्हें अब पहले की तरह बेहद कम स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके यूट्यूब पर आए दिन वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शक भी इसका लुक उठाते हुए देखने मिल जाते हैं।

अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरे रंग का सलवार सूट पहने हुए जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में वह हरियाणवी गाने 'गुस्से में भी लागे प्यारी' पर जमकर डांस कर रही है।

सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और आपको बता दें कि इस पर अभी तक 1.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है और दर्शकों द्वारा भी उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X