Haryanvi Song: हरियाणा की क्वीन ने घूंघट में मचाया बवाल, वीडियो देख लोगों की बढ़ी धड़कनें

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि लोग हमेशा से ही उनके डांस को काफी ज्यादा पसंद करते थे। आज के वक्त में तो वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। स्टेज शो कर दो वह अपने डांस से तहलका मचा देती है।
सपना चौधरी का डांस वीडियो भी यूट्यूब पर खूब वायरल होता हुआ नजर आ जाता है और इसमें नए से लेकर पुराने वीडियो भी शामिल होते हैं। सपना चौधरी अभी के समय में काफी सुर्खियों में बनी हुई है और कुछ वक्त पहले ही महेश भट्ट ने इस बात की घोषणा की थी कि उनकी स्ट्रगल स्टोरी पर एक फिल्म बनाई जाएगी।
इसी के बाद से सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि इसके बावजूद भी यूट्यूब पर उनके डांस वीडियो बवाल मचाते रहते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें उन्हें गोल्डन और हरे रंग का सलवार सूट पहने हुए देखा जा सकता है।
सपना चौधरी लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सिर पर पल्लू रखकर जमकर ठुमके लगा रही है और घूंघट की ओट में दर्शकों की दिल की धड़कन को तेज कर रही है। बता दें कि इस वीडियो में सपना चौधरी को हरियाणवी गाने 'घूंघट की ओट' पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है।
सपना चौधरी का यह वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इस टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग सपना की खूब तारीफ करते हुए भी देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications