Haryanvi Song: 'घूंघट का फटकारा...' मारकर सपना चौधरी ने भीड़ को किया दीवाना, देखें वायरल वीडियो

Haryanvi Song: आज के समय में सपना चौधरी किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि जब भी उनका नाम सामने आता है तो हर कोई उनकी अदाओं को देखने के लिए बेकाबू हो जाता है। सपना चौधरी का डांस करने का अंदाज ही इतना लाजवाब है कि कोई भी उनका दीवाना बनने पर मजबूर हो जाए।
सपना चौधरी अभी के समय पर सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है। हालांकि इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि महेश भट्ट ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह सपना चौधरी की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
हालांकि अब पहले की तरह सपना चौधरी को बेहद कम स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक दमदार वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे दमदार वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नील और पिंक कलर के सलवार सूट में डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो के दौरान सपना को 'घूंघट का फटकारा' गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा सकता है। सपना के इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई उनका दीवाना हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस जबरदस्त वीडियो को टशन हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें की वीडियो पर 4,55,000 व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। कमेंट बॉक्स में भी लोग सपना के खूब तारीफ करते हुए देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications