..................... Haryanvi Song Sapna Choudhary English Medium Song Dance Video Viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: 'इंग्लिश मीडियम...' सपना चौधरी की अदाओं पर घायल हुए फैन्स, वीडियो ने तोड़े रिकॉर्ड

haryanvi song

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका डांस करने का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। अक्सर वह अपने डांस की वजह से ही चर्चा में रहती हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है।

कुछ वक्त पहले ही महेश भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था कि सपना चौधरी की कहानी पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है। इस पर अब सपना चौधरी काफी चर्चा में बनी हुई है। बता दे कि उन्होंने हरियाणवी डांस इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह पहले की तरह स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए बेहद कम नजर आती हैं।

लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी के नए से लेकर पुराने वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल होते हुए मिल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक दमदार वीडियो तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हरियाणवी गाने 'इंग्लिश मीडियम' पर जमकर स्टेजतोड़ डांस करती हुई नजर आ रही है।

सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो पर अभी तक 1.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसको टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। लगातार उनके फैंस भी कमेंट करते हुए और उनकी तारीफ करते हुए भी देखे जा सकते हैं। यूट्यूब पर ऐसे तमाम वीडियो है जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X